कोविंद ने आगरा बस दुर्घटना पर जताया शोक

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। यह बस दुर्घटना सोमवार तड़के आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हुई जिसमें 29 लोगों की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हुए हैं।श्री कोविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हआ। राज्य सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदना हैं और वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।