चंद्रयान-2 की सफलता पर इसरो को बधाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सोमवार को चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। ट््विटर पर कप्तान विराट ने इसरो को अपना बधाई संदेश दिया और लिखा कि राष्ट्र के लिए एक और ऐतिहासिक एवं गर्व का पल कि हमने चंद्रयान-2 लांच कर दिया। जय हिंद।