ठंडी हवाओं से तीन डिग्री तक गिरा पारा

शिमला – बारिश का इतंजार कर रहे लोगों की हसरत पूरी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 17 जुलाई तक अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में आगामी दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम खुशनुमा रहा। इस दौरान राज्य के कई स्थानों पर ठंडी हवाएं भी चली, जिससे अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आई है। सुंदरनगर व हमीरपुर के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक तीन डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा भुंतर, कल्पा, कांगड़ा, बिलासपुर व केलांग के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है, जबकि शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में पहले के मुकाबले एक से दो डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। ऊना के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक दो डिग्री का उछाल आया है। राज्य के कुछ स्थानों पर बुधवार शाम को बारिश रिकॉर्ड की गई, लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है।

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    24.7       18.4

सुंदरनगर  30.7       22.1

भुंतर       34.6       20.6

कल्पा     22.7       14.5

धर्मशाला   30.2       21.6

ऊना       34.2       25.8

सोलन     29.0       20.6

नाहन      28.6       19.3

केलांग     21.4       11.5

कांगड़ा    31.0       24.5

बिलासपुर 32.3       24.0

हमीरपुर    31.9       24.2

चंबा       32.5       21.6

डलहौजी  21.7       17.0