धोनी जी! कभी रिटायर मत होना

नई दिल्ली – वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों पर भी लता मंगेशकर ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धोनी से अपील की है कि वह अपने मन में रिटायरमेंट का ख्याल तक नहीं लाएं। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने ट्वीट किया कि नमस्कार एमएस धोनीजी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइएगा।