पंडोह में भू-स्खलन, चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी से पंडोह के बीच में भू-स्खलन के कारण बाधित हो गया है। रात भर भारी बारिश के बाद सुबह हाई-वे पर भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंसे हैं। प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। हाई-वे पर नौ बजे से आवाजाही ठप है। अब वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मंडी-कटौला-बजौरा होकर भेजा जा रहा है। हालांकि, इस संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढऩे से जाम लगने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन भारी वाहनों को इस मार्ग से नहीं भेज रहा। भारी वाहन हाई-वे पर ही खड़े हैं। लगभग डेढ़ घंटे बाद रास्ता पूरी तरह वाहनों के लिए खोल दिया गया। बता दें कि इस जगह फोरलेन का निर्माण कार्य भी चला है। जिस जगह लैंडस्लाइड हुआ है, वहां रोड कटिंग की जा रही थी।