बनिता देवी को चुना अध्यक्ष

सलूणी। उपमंडल की लनोट पंचायत के बिरवाड़ी गांव में महिलाओं के साथ मिलकर समाजसेविका अंजु धीमान द्वारा गुरुवार को स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया गया। शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह का गठन कर बनिता देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, जबकि नीता को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान अंजु धीमान ने गांव की अधिक से अधिक महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेेरित भी किया। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सशक्त बनाने तथा समाज में फैली नशे की प्रवृति और घरेलू हिंसा का विरोध करते हुए तुरंत पुलिस को सूचित करने का आह्वान भी किया। इस दौरान करीब 20 महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।