राजनाथ को रक्षा मंत्रालय की कमान

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ। भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वे पूर्व में भारत के गृह मंत्री रह चुके हैं तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

शिक्षा

एक साधारण कृषक परिवार में जन्में राजनाथ और आगे चलकर उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में भौतिक शास्त्र में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। वह 13 वर्ष की आयु से सन् 1964 से संघ परिवार से जुड़े हुए हैं और मिर्जापुर में भौतिकी व्याख्यता की नौकरी लगने के बाद भी संघ से जुड़े रहे। 1974 में, माथे पर एक चमकदार लाल तिलक के साथ, उन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया।

आरंभिक जीवन

राजनाथ सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की, वह 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासन में कृषि मंत्री रहे।

भाजपा अध्यक्ष

राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के पास ही थी। राजनाथ सिंह पहली बार 31 दिसंबर, 2005 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। दूसरी बार जनवरी 23, 2013 से जुलाई 09, 2014 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवगठित सरकार में 26 मई, 2014 को श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। दूसरी बार मोदी सरकार में रक्षा मंत्री बने। वह 2019 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे ।

केंद्रीय रक्षा मंत्री

30 मई, 2019 को  श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।  1 जून 2019 को श्री सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला।