4094 श्रद्धालुओं का नया जत्था अमरनाथ रवाना

जम्मू  – बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 4094 श्रद्धालुओं का नया जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 171 वाहनों के जरिए पारंपरिक मार्ग  पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होगी।