4584 भक्तों का नया जत्था रवाना

जम्मू – बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 4584 श्रद्धालुओं का नया जत्था यहां भगवती नगर यात्री निवास से  अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 192 वाहनों के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 3309 पुरुष, 1152 महिलाएं, 28 बच्चे और 95 साधु शामिल हैं।