अंबाला में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

अंबाला – अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन में भारतरत्न व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का 75वां जन्मदिवस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दर्शन लाल दुआ की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने बताया कि कंप्यूटर के माध्यम से संचार एवं सूचना क्रांति लाने वाले महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में जाना जाता है, वह राजीव गांधी की दूरदर्शिता, उनकी वैज्ञानिक सोच तथा पक्के इरादे का ही परिणाम है। चित्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में शामिल करने के लिए छह मिशन बनाए और मिशन मोड पर काम शुरू किया। उन्होंने देश को कंप्यूटर के जरिए सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ा, कुछ लोगों ने उस समय उनकी इस प्रगतिशील सोच का विरोध भी किया, लेकिन परिणाम सबके सामने है। आज हर हाथ में मोबाइल है, घर-घर में कंप्यूटर पहुंच चुका है, गांव-गांव में इंटरनेट के माध्यम से सरकारी सेवाएं पहुंच रही हैं और हमारे नौजवान आईटी के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं यह परिवर्तन राजीव गांधी के विजन से संभव हुआ। नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल ने कहा कि केवल 40 वर्ष की उम्र में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने अल्प कार्यकाल में ही अपनी विजनरी सोच से देश को आगे ला खड़ा किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जरनैल सिंह माजरा, सुभाष बाची, गुलजार सिंह, सुरेश त्रेहन, विश्वनाथ यादव, हरमिंदर हीरा, रीमा गुप्ता, गौरी शर्मा, विकास वालिया, भास्कर शर्मा, राजीव अनेजा, विनोद जोहर प्रधान हनुमान मार्किट, कर्मचंद प्रधान बाजीगर समाज, भाना राम, राम प्रसाद टांडा, राजीव जैन, रामपाल मंडान, सिकंदरजीत बेह्गल, बलजीत, छजु सिंह राणा बोह, सुल्तान सिंह, रोहित गुप्ता, नरिंदर शाह, सतीश सैणी, मलकीत सिंह, अतुल महाजन सचिव हरियाणा युथ कांग्रेस, शम्मी चौहान, गुरदेव गरनाला, नरेश पूर्व सरपंच शाहपुर, राम सिंह पूर्व चेयरमैन करधान इत्यादि मौजूद रहे।