आज से चार दिन नहीं चलेंगी ट्रैन

लुधियाना-हिसार-जाखल रेलमार्ग के मध्य चलने वाली 12 रेलगाडि़यां नहीं दे पाएंगी सेवाएं

पंचकूला – लुधियाना-हिसार व जाखल रेलमार्ग के मध्य चलने वाली 12 रेलगाडि़यां 20 अगस्त से चार दिन के लिए बंद रहेंगी। इस मार्ग पर धूरी रेलवे जंक्शन पर पूर्व-पश्चिम केबिन के लीवर फ्रेम एवं एसएम स्लाइड फ्रेम के परिवर्तन के साथ ही रेलवे विद्युतीकरण तथा इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंटरलॉकिंग के साथ कलर लाइटिंग सिग्नलिंग के कार्य के कारण 12 गाडि़यां बंद रहेगी। बता दें कि इस दौरान 54602 अमृतसर से हिसार, 54603 हिसार से लुधियाना पैसेंजर,  54604-54605 लुधियाना-चूरू-लुधियाना पैसेंजर, 54606 लुधियाना से हिसार पैसेंजर, 54635 हिसार से लुधियाना पैसेंजर, 54636 लुधियाना से हिसार पैसेंजर, 54631 भिवानी से धूरी, 54632 धूरी से सिरसा पैसेंजर, 54633 सिरसा से लुधियाना तथा 54634 लुधियाना से भिवानी जाने वाली गाड़ी आदि ट्रेन बंद रहेंगी। वहीं, 54601 अमृतसर से हिसार पैसेंजर 21 से 24 अगस्त तक बंद रहेगी। स्टेशन मास्टर, जमालपुरशेखां, हरिभजन लूना ने कहा कि धूरी रेलवे जंक्शन पर ट्रैक पर काम चलेगा, इसलिए ये 12 गाडि़यां बंद रहेगी।