एक आदमी ऐसा जो खाता है हवा

कभी- कभी प्रकृति में कुछ ऐसे करिश्मे भी हो जाते हैं कि साइंस भी हैरान रह जाती है। विज्ञान के प्रसिद्ध चैनल नेशनल जियोग्राफिक ने एक ऐसे व्यक्ति की खोज की है, जो हमारी और आपकी तरह हर काम तो हर रोज करता है, घूमता-फिरता भी है लेकिन भोजन नहीं करता। उसका भोजन सिर्फ  हवा और प्रकाश है। आपको यकीन नहीं हुआ न, लेकिन यह सच है। इस व्यक्ति की खोज श्रीलंका में हुई। श्रीलंका के इस युवक का नाम किरबी डे लनेरोले है।  खबर के मुताबिक इस व्यक्ति ने पिछले पांच साल से ऐसा रूटीन अपना लिया है, जिसमें वह 10 महीने में मात्र छह या सात बार भोजन करता है। किरबी का कहना है कि पिछले दस महीने में उसने मात्र 7 बार भोजन किया, यानी मात्र 500 कैलोरी। जबकि एक आम आदमी दिन में तीन बार, महीने में 90 बार और 10 महीने में करीब 900 बार भोजन करता है। किरबी का कहना है कि वह ज्यादा खा ही नहीं पाता। उसने कहा कि वह सिर्फ सांस लेता है और सूर्य से मिलने वाले प्रकाश से ही उसको ऊर्जा मिलती है। वैज्ञानिक किरबी पर रिसर्च करने में जुट गए हैं, जबकि किरबी इसे ईश्वर का वरदान मानता है। किरबी का कहना है कि यदि वह आम आदमी के बराबर खाना खा ले तो बीमार  व थका हुआ महसूस करने लगता है। है न यह कुदरत का करिश्मा।