छात्राओं को दुर्गाशक्ति ऐप पर जानकारी

अंबाला – पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार जिला अंबाला में महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए महिला पुलिस दुर्गाशक्ति टीम अंबाला द्वारा महिलाओं व छात्राओं को दुर्गाशक्ति ऐप बारे जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान महिला पुलिस दुर्गाशक्ति टीम अंबाला की इंचार्ज प्रबंधक महिला पुलिस थाना अंबाला निरीक्षक सुनीता व उनकी टीम ने एमडीएसडी कन्या महाविद्यालय अंबाला शहर में व निरीक्षक सुनीता, निरीक्षक सीआईए-वन केवल सिहं व उनकी टीम ने एसए जैन कालेज अंबाला शहर में महिला शिक्षकों व छात्राओं को जागरूक करते हुए ऐप डाउनलोड करने और इस ऐप के माध्यम से मिलने वाली पुलिस सहायता के बारे जानकारी दी।