पंकज इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियर्ज के चेयरमैन

शिमला – इंस्टीच्यूट ऑफ  इंजीनियर्ज हिमाचल प्रदेश राज्य सेंटर, निगम विहार में हुए चुनाव में ई. पंकज डढवाल को  हिमाचल प्रदेश़्ा सेंटर का दो साल के लिए चेयरमैन चुना गया है। इनके अलावा कुसुम शर्मा प्रोग्रामर आईटी सैल हिमुडा को कार्यवाहक सचिव मनोनीत किया गया है। ई. पंकज डढवाल राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड में 33 वर्ष से कार्यरत हैं। वह बोड में विभिन्न पदों जैसे डिजाइन, डिस्ट्रीब्यूशन (परिचालन), ट्रांसमिशन (इलेक्ट्रिकल सिस्टम) तथा जनरेशन, कंस्ट्रक्शन, आपरेशन व रखरखाव में काम कर चुके हैं। श्री डडवाल ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री आरईसी कुरुक्षेत्र से वर्ष 1984 में उत्तीर्ण की तथा योगा में डिप्लोमा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लिया है। इसके अतिरिक्त वह इंस्टीच्यूट ऑफ  इंजीनियर्ज हिमाचल प्रदेश सेंटर में वर्ष 2013-2015 तक कार्यवाहक सचिव के पद पर कार्यरत रहे। उनके कार्यकाल में इंस्टीच्यूट ऑफ  इंजीनियर्ज शिमला सेंटर ने स्किल डिवेलपमेंट सेंटर स्थापित किया। श्री डढवाल वर्तमान में मुख्य विद्युत निरीक्षक के रूप में सरकार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।