पाकिस्तान ने राजौरी में की गोलीबारी, एक नागरिक घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए बुधवार रात गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में कल रात संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।”घायल नागरिक की पहचान मोहम्मद अल्ताफ (37) के रूप में की गयी है। वह पुखेरनी का रहने वाला है। उसकी गर्दन में गोली लगी है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पाकिस्तान ने इससे पहले 30 जुलाई को राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। पुंछ के शाहपुर में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी में एक नवजात शिशु सहित तीन लोग घायल हो गये थे। जिसमें बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गयी।