पिंजौर में इस्कॉन संस्था आज मनाएगी जन्माष्टमी

पिंजौर – श्री कृष्ण जन्माष्टमी भारत का सबसे शुभ, सबसे प्रसिद्ध और सबसे अधिक हर्षोउल्लास से मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसे इस्कॉन संस्था के भरसक प्रयास द्वारा पूरी दुनिया के सभी प्रमुख शहरों में मनाया जाता है। स्थानीय तौर पर इस्कॉन का चंडीगढ़ में मुख्य मंदिर है और पिंजौर में भी इस्कॉन ने पिछले एक साल से अपनी प्रचार  गतिविधियां शुरू की हैं। पिछले वर्ष की तरह हम इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूम धाम से इस शनिवार 24 अगस्त 2019 को दोपहर दो बजे से रात 12ः30 बजे तक व्हाइट कैसल, पिंजौर में भव्य स्तर पर मना रहे हैं। यह महा-महोत्सव दोपहर चार बजे कृष्ण कला क्षेत्र प्रतियोगिता से शुरू होगा, जिसमें पिंजौर के विभिन्न क्षेत्र से बच्चे भाग लेंगे और आध्यात्मिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके अलावा स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न स्किट, नृत्य व नाटिकाएं भी पेश की जाएंगी, जो हमारे शास्त्रों पर आधारित होंगी। इसके अलावा दिनभर निरंतर दर्शन, झूला, प्रसाद्म, हरिनाम सकीर्तन, तुलसी पूजा, अभिषेक, महा-आरती, महा-अभिषेक और अंत में सभी के लिए पूर्ण रात्रिभोज प्रसाद्म की व्यवस्था होगी। स्थानीय लोगो को आधात्मिक पंथ को गंभीरता से लेने को प्रेरित करने के लिए रूस, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, और पूरे भारत से भक्त आएंगे ,जो भगवान कृष्ण के सुंदर भजन गाएंगे।