पुलिस भर्ती रद्द करना बेरोजगारों के साथ धोखा

शिमला – कांग्रेस ने प्रदेश में इंटरव्यू के नाम पर बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय पर चिंता जताई है। पुलिस भर्ती रद्द करने के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि रोजगार के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के बाद उसे रद्द करना प्रदेश के पढ़े-लिखे गरीब बेरोजगारों के साथ एक बड़ा धोखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पुलिस भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा रद्द करने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह प्रशासन की पूरी तरह विफलता है, जिसकी सजा परिक्षार्थियों को भुगतनी पड़ी है। इस पूरे मामले की जांच कर इसके पीछे सरगनाओं के नाम उजागर किए जाने चाहिए। कहीं इसके पीछे कोई राजनीतिक संरक्षण तो नहीं। उन्होंने मांग की है कि भर्ती के लिए आए युवाओं को आने-जाने का पूरा खचा और आगे होने वाली इस भर्ती परीक्षा का होने वाला उनका खर्चा भी प्रदान किया जाए।