मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

 नई दिल्ली – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शुक्रवार को यहां राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। डा. सिंह ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के कक्ष में शपथ ली। गौरतलब है कि डा. सिंह इस बार राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। गत दिनों वह राज्यसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुने गए। इससे पहले वह असम से राज्यसभा के सदस्य थे और उनका कार्यकाल खत्म हो गया था।