योगी सरकार ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

 

 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुद्धवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक सादे समारोह में नये मंत्रियों को पद और गोपनियता की सपथ दिलायी। मंत्रिमंडल के विस्तार में छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार तथा 11 राज्य मंत्रियों का शामिल किया गया है। चार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में 18 न‌ए चेहरे हैं। चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।