स्वतंत्रता दिवस पर खास प्रोग्राम

शिमला – प्रदेश भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खास आयोजन करने जा रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस मनाएगी। 15 अगस्त को मंडल स्तर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति ‘गंदगी, आतंकवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद -भारत छोड़ो’ का संकल्प लेगा। इस दिन पार्टी कार्यकर्ता सभी स्मारकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा उसके आस-पास स्वच्छता के कार्यक्रम करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।