अपनी नई जीप लेकर रांची की सड़कों पर निकले धोनी

रांची। क्रिकेट से दूर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नई जीप खरीदी है। धोनी को जीप कंपनी की ग्रैंड चिरोखी ट्रैकहॉक के साथ झारखंड की राजधानी में देखा गया। धोनी जब अपनी लाल रंग की मिडसाइड एसयूवी लेकर राजधानी की सड़कों पर निकले, तो लोगों ने कौतूहल से अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी और उनकी नई जीप को देखा। भारत में जीप की इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपए है।