कुल्लू में युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला।

युवा कांग्रेस कुल्लू ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। भाजपा अध्यक्ष ने जिस तरह से कांग्रेस को देशद्रोही और नशे के संरक्षण का जिम्मेदार बताया है, उसके खिलाफ युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा नेता कोचेतावनी दी कि भविष्य में कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ अभद्र टिपणियां करना बंद करें अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इस तरह का बयान पहली बार नहीं दिया है, इससे पहले भी कई बार वह ऐसे घटिया बयान देते रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और नशा उन्हीं के राज में फल फूल रहा है। कांग्रेस को तो व्यर्थ में ही बदनाम किया जा रहा है। युवा कांग्रेस ने कहा कि आज भाजपा के वे लोग कांग्रेस को देशभक्ति सिखा रहे हैं, जिन्होंने आजादी के इतिहास में हमेशा ही अंग्रेजों की मुखबिरी की थी।
कुल्लू से सुशांत शर्मा की रिपोर्ट