क्रिस्टालिना जॉर्जीवा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख

वर्ल्ड बैंक की शीर्ष अधिकारी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख बन गई हैं। हाल में उनके नाम की घोषणा अधिकारिक रूप से कर दी गई है। क्रिस्टालिना इस संस्था का नेतृत्व करने वाली दूसरी महिला होंगी। आइएमएफ  ने उनके नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उनका चुनाव निर्विरोध हुआ है। इससे पहले क्रिस्टीन लेगार्ड की प्रमुख थीं। बुल्गारिया की रहने वाली जॉर्जीवा आइएमएफ  का नेतृत्व करेंगी।

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अंतराराष्ट्रीय मुद्रा कोष का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर अमरीका है। ऐसे में क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी है। उनके पास ऐसी विशेषता है, जिससे वह अंतराराष्ट्रीय मुद्रा कोष व्यापार में वृद्धि और उन्नत अर्थवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए काम कर सकेंगी।

अन्य देशों से भी हुई बैठक

क्रिस्टालिनाजॉर्जीवा के ट्विटर फीड से पता चला है कि मिस्र और बुल्गारिया और फ्रांस के मुखिया के साथ भी आइएमएफ  की बैठक हुई। इस दौरान कई विषय पर बातचीत हुई।

अक्तूबर तक होगी सारी प्रक्रिया खत्म

आइएफएम की तरफ  से जारी बयान में कहा कि चयन प्रकिया शुक्रवार को बंद कर दी है और 4 अक्तूबर तक सभी आंतरिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा जल्द ही आइएमएफ अधिकारी जॉर्जीवा के साथ बैठक करेंगे।

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा इन पदों पर कर चुकी हैं काम

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा प्रशिक्षण से एक अर्थशास्त्री रही हैं। वह 2010 से बुल्गारिया के यूरोपीय संघ पर भी आयुक्त थीं और 2014 से 2016 तक बजट और मानव संसाधन के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं। साल 2016 में वह पूर्व पुर्तगाली प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस से हारने से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनने वाली एक प्रमुख उम्मीदवार थीं।