‘दिव्य हिमाचल’ ने रोहड़ू में जगाया स्वच्छता का अलख

रोहड़ू  –  शहर में शुक्रवार को ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूल, कालेज, विभाग, संगठन और विभिन संस्थाओं के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में विभिन वर्गों से 2000 लोगों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ रामलीला मैदान रोहड़ू से हुआ, जहां पर रैली का शुभारंभ एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने किया। इस मौके पर उनके साथ ‘दिव्य हिमाचल’ के स्टेट ब्यरो चीफ मस्तराम डलैल, एक्सईएन रवि भट्ट, एक्सईएन सत्यपाल शर्मा, डीएफओ रोहड़ू सीवी तहसीलदार, भाजपा प्रदेश सचिव शशि बाला, पोलीटेक्नीक प्रिंसीपल, मंडल महामंत्री सुधीर चौहान, सीडीपीओ रोहड़ू, बीडीओ रोहड़ू, संजीवनी सहारा समिति अध्यक्ष गोपाल चौहान, वेद माता गायत्री समिति से रामेश्वर चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।