नए नियम लागू क्यों नहीं?

 -डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित नए परिवहन नियम केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा देश में तो लागू करवा दिए गए हैं, जिसमें नियम सख्त करते हुए जुर्माना 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है यानी वर्तमान जुर्माने से 100 (गुणा), पर यह कानून महाराष्ट्र में वहां के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने लागू करने से इनकार कर दिया है। आखिर क्यों? क्योंकि वहां चुनाव होने वाले हैं। उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का भी इसे लागू करने से इनकार किया है। फिर मात्र 20-22 प्रांतों में ही इसे क्यों लागू किया जा रहा है?