न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

शिमला – शिमला। हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। उन्हें प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रह्मण्यन की सर्वोच्च न्यायालय  के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के के पश्चात केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा प्रदेश हाई कोर्ट का कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इन्हें दूसरी मर्तबा हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।  वहीं, केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा, केरल और राजस्थान में भी कार्यकारी मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है।