पदोन्नति कोटे से छेड़छाड़ की, तो होगा विरोध

मंडी – हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं नव निर्वाचित जिला मंडी के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने पुरानी पेंशन नियम बहाली, अनुबंध कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान करना और मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य के पदोन्नति कोटे से छेड़छाड़ करने का विरोध किया है। प्रदेश के समस्त विज्ञान अध्यापक और अध्यापिका पुरानी पेंशन बहाली के लिए निशा कटोच के साथ हैं। उन्होंने  प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन स्कीम पुनः बहाल करने का कृतार्थ करें। भर्ती एवं पदोन्नति नियम से नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि प्रदान की जाए।