पहली अक्तूबर को चिंतन करेगी कांग्रेस

शिमला – देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंतन के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहली अक्तूबर को एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, राज्य सभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सहप्रभारी गुरुकिरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा और कई कांग्रेस के नेताओं को भी इस चिंतन में आमंत्रित किया गया है।