लास्ट वीक वापस लौटेगा मानसून

शिमला- हिमाचल में मानसून के कोहराम की मार झेल रहे लोेगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश से सितंबर माह के आखिरी सप्ताह के दौरान मानसून के रुख्सत होने  की संभावना जताई जा रही है। मौैसम विभाग की मानें तो राज्य से 24-25 सितंबर तक मानसून विदा हो जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा राज्य में 24-25 सितंबर तक  एक -दोे  स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, मगर विभाग की मानें तो राज्य में इस दौैरान मॉनसून कमजोर रहेगा। गौर हो कि राज्य में बारिश से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। भू-स्खलन के कारण राज्य में जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बारिश से कृषि व बागबानी को भी करोड़ों की चपत लगी है। मौसम विभाग से प्र्राप्त जानकारी के तहत  मानसून सीजन में अब तक बिलासपुर, हमीरपुर व कुल्लू में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा शेष हिमाचल में सामान्य से कम बारिश हुई है। राज्य में मानसून के दौरान अब तक सबसे ज्यादा बारिश कांगड़ा में आंकी गई है। कांगड़ा में 1136.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि किन्नौैर में सबसे कम बारिश हुई है। किन्नौेर में अभी तक 111.6 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई है।

जिला      वास्तविक             सामान्य

              वर्षा                  वर्षा

बिलासपुर    1004.7 760.7

चंबा          542.1              940

हमीरपुर       1048.7 926.2

कांगड़ा       1136.1 1444.1

किन्नौर       111.6              199.4

कुल्लू         520.7              433

लाहुल        172                 327.1

मंडी           868                 960.6

शिमला       609.5              555.4

सिरमौर       941.2              1207.7

सोलन        726.8              866.9

ऊना          800.7              724.8