लोसुपा के उम्मीदवारों की सूची जारी

हरियाणा विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने 16 प्रत्याशी उतारे मैदान में

पंचकूला -लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा)ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। रोहतक में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए पूर्व सांसद राजकुमार सैणी ने लोसुपा के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। बता दें राजकुमार सैणी खुद भी मैदान में उतर सकते हैं।

यह हैं पार्टी के दिग्गज

बता दें कि नारायणगढ़  से गुलशन सैणी, लाडवा से नैब सिंह पटाक माजरा, इंद्री से करता राम कश्यप (रिटायर्ड डीएसपी) राई से राजकुमार शर्मा, हथीन से सोनू गुर्जर, समालखा से मस्त सिंह छौकर  (पूर्व विधायक), बादशाहपुर से डा. सतीश यादव, झज्जर से अजय तंवर, कलानौर से फूल सिंह मोहर, बावल से लेखराम मेहरा, कलायत से राकेश राणा, इसराना से उषा अटकान, सफीदों से विजय सैणी ,किलोई से कमलेश सैणी, कोसली से बाबूलाल यादव और फिरोजपुर झिरका  से   राजू सैणी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।