इमरान पर भज्जी को ज्ञान बांट फंसी वीना मलिक

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। हरभजन ने पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक को करारा जवाब देते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच पर कुछ कहने से पहले उन्हें अपने भाषायी हुनर को सुधार लेना चाहिए। वीना ट्विटर पर पाक पीएम इमरान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण का बचाव कर रही थीं। वह लिखना चाह रही थीं, प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में शांति की बात की। उन्होंने सच्चाई और उस डर की बात की है, जो बेशक कर्फ्यू हटाने के बाद होगा। क्या तुम्हें अंग्रेजी समझ नहीं आती, हरभजन सिंह। इस पर हरभजन ने इस ट्वीट में स्पेलिंग की गलती को फौरन पकड़ लिया। उन्होंने लिखा श्योरली क्या होता है। लो जी देखो ये अंग्रेजी इनकी। आराम करो और अगली बार जब आप अंग्रेजी में कुछ पोस्ट करें, तो एक बार पढ़ जरूर लें।