कांगड़ा के कर्ण, शिमला की यक्षिता बैडमिंटन चैंपियन

शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रतियोगिता, युगल मुकाबलों में भी कांगड़ा-शिमला का दबदबा

शिमला – शिमला में आयोजित बैंडमिटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में  लड़कों की एकल स्पर्धा में प्रथम स्थान कर्ण शर्मा (कांगड़ा) व द्वितीय स्थान देवांश राणा (हमीरपुर) ने हासिल किया, वहीं लड़कियों की एकल स्पर्धा में प्रथम स्थान यक्षिता शर्मा (शिमला) व द्वितीय स्थान प्रज्ञा बर्मा (शिमला) ने हासिल किया। लड़कियों कं युगल मैच में प्रज्ञा वर्मा व अक्षिता शर्मा (शिमला) ने प्रथम स्थान एवं भारती शर्मा व दिव्यानी थापा (शिमला) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वही, लड़कों के युगल मुकाबलों में दक्षेश बरनेयाल व कर्ण शर्मा (कांगड़ा) ने प्रथम स्थान एवं गौरव व मनीष (उना) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।  उपायुक्त शिमला अमित कश्यप सोमवार को 33वीं अंडर-13 प्रतियोगिता के समापन अवसर पर इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य बैडमिंटन समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा, राज्य बैडमिंटन समिति के उपाध्यक्ष बलवंत जोहटा, विजय ठाकुर, चंद्रशेखर, बीडी मोदगिल, ओपी शर्मा, जिला बैडमिंटन समिति के सचिव विजय धोहटा, कार्यकारी सदस्य ज्ञान ठाकुर, प्रदीप शर्मा, साईं बैडमिंटन कोच नेहा सूद, विभिन्न जिलों से मैनेजर, कोच, अभिभावक व बच्चे शामिल थे।