कांग्रेस एकजुट, हम ही जीतेंगे उपचुनाव

शिमला –उपचुनावों में कांग्रेस वर्कर्ज की कड़ी मेहनत से पार्टी दोनों जगह पर शानदार जीत हासिल करेगी। यह दावा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पच्छाद और धर्मशाला के पार्टी कार्यकर्ताओं का उपचुनावों में कड़ी मेहनत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों जगहों पर जिस प्रकार मिलजुल कर से कार्य किया है, उससे साफ  है कि  कांग्रेस प्रदेश में अब एकजुट हो  गई है।  रविवार को राजीव भवन में इन दोनों उपचुनाव के लिए गठित प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समितियों की समीक्षा बैठक में राठौर ने सभी से रिपोर्ट लेते हुए उनके कार्यों पर संतोष जताया।  बैठक में हरि कृष्ण हिमराल, नरंद्र कंवर, चंद्रशेखर शर्मा, एमडी शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, उषा मेहता, विनीता वर्मा, शशि बहल, सुनीता ठाकुर के अतिरिक्त कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।