कांग्रेस को वोट से भगवा  अहंकार को चोट

पंचकूला –ालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कालका शहर में चुनाव प्रचार के दौरान जमकर भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए खामियां गिनवाईं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि कालका शहर में पीने के पानी का इंतजाम नहीं किया और शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। सत्ता के पांच वर्ष भाजपा ने केवल क्षेत्र में नशा जैसी बुराइयों को बढ़ावा देने का काम किया। कालकावासियों की समस्याओं से किनारा करके लोगों की जरूरतों को अनदेखा करने वाली भाजपा को 21 अक्तूबर को हाथ के निशान पर मतदान करके कालका की जनता भाजपा को उसकी असलीयत दिखाने के मूड में है। सत्ता के नशे ने भाजपा को इतना अहंकारी बता दिया आज लोग उनको सबक सिखाने की ठान चुके हैं। पांच साल के कार्यकाल में केवल कांग्रेस सरकार के पिछले शासनकाल के दौरान जो योजनाएं आई थीं और चुनाव के बाद बीजेपी सरकार बनने के बाद उन्हीं योजनाओं को अमल में लाया गया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संगत सिंह नंदा, अजय सिंगला, एडवोकेट सुशील गर्ग, एडवोकेट मुकेश सोढी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।