जापान में बाढ़ दस की मौत

टोक्यो – जापान के चिबा और फुकुशीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से दस लोगों की मौत हो गई और चार लोग अभी भी लापता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बाढ़ की वजह से आए भू-स्खलन में दबने की वजह से तीन, नदी में बह जाने की वजह से दो तथा वाहन समेत डूब जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जापान के प्रधानमंत्री शिजो आबे ने देश के आपदा प्रबंधन विभाग को नागरिकों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।