दिल्ली-चंडीगढ़ रूट की बसें फुल

हमीरपुर – हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर की दिल्ली-चंडीगढ़ रूट की सभी बसें फुल हो गई हैं। यात्रियों को दो दिनों तक निगम की किसी भी बस में चाहकर भी सीट नहीं मिलेगी। निगम यात्रियों की डिमांड पर स्पेशल बसें चलाएगा। बता दें कि हमीरपुर डिपो में दिवाली से एक दिन बाद ही निगम की दिल्ली-चंडीगढ़ रूट की सभी बसें फुल चल रही हैं। निगम की दिल्ली-चंडीगढ़ रूट की बसें एडवांस में बुक चल रही हैं। हालांकि निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दो दिन स्पेशल बसें चलाएगा। यात्रियों को स्पेशल बसों में किराया का 20 फीसदी अलग देना होगा। निगम की मानें तो दो दिनों में रोजाना 10-10 बसें डिमांड पर भेजी जाएंगी।