नाबालिग को भगाने पर पुलिस से शिकायत

परवाणू – परवाणू पुलिस थाना में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। बुधवार सायं पुलिस थाना परवाणू में लड़की के पिता निवासी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया की उसकी लड़की नाबालिग है और परवाणू में चूल्हे की फैक्टरी में काम करती थी। उसके साथ काम करने वाली अन्य महिला ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास एक लड़का उनकी बेटी का हाथ पकड़कर अपने साथ कालका की तरफ  ले गया है। लड़के की पहचान भागी निवासी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी परवाणू रूपेशकांत ने की।