पच्छाद के चुनावी मैदान में उतरेगा सेवादल

शिमला – पच्छाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस सेवादल पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेगा। इसके लिए कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश महासचिव कंवर प्रताप को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए संयोजक तथा प्रदेश सचिव हरि मोहन शर्मा एवं पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हरदेव सिंह राणा को सह संयोजक लगाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, संत राम धीमान, सलाहकार परिषद के सदस्य विश्वा नंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रताप ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सरदार भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सिरमौर संदीप बतरा, जिला अध्यक्ष सोलन रमेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, शिलाई ब्लॉक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा, रेणुका ब्लॉक अध्यक्ष सतीश्वर शर्मा, चौपाल ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव कलसाइक, जुब्बल कोटखाई ब्लॉक अध्यक्ष कौशल मुंगटा, अर्की ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर, जिला सिरमौर के पदाधिकारी रणजीत फौजी, सरदार त्रिलोक नाथ सिंह, रमेश ठाकुर, सागर राठी तथा हरप्रीत कौर को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेवादल की यह टीम चुनाव संयोजक कंवर प्रताप तथा सह संयोजक हरि मोहन शर्मा व हरदेव सिंह राणा से संपर्क कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्याशी के साथ समन्वय बनाकर चुनाव प्रचार करेगी।