पहाड़ों में बारिश, मैदानों में 24 तक साफ रहेगा मौसम

शिमला – हिमाचल के मध्य पर्वतीय व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 24 अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल कई दिनों से मौसम साफ रहने से सूखी ठंड की चपेट में लोग आ रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को केलांग का न्यूनतम तापमान 0.2, मनाली का 3.8, कल्पा का 3.4 और शिमला का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल 24 अक्तूबर तक मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है, वहीं मैदानों में मौसम साफ बना रहेगा।

कहां, कितना तापमान

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    21.8       10.8

सुंदरनगर  27.7       9.5

भुंतर       27.9       8.0

कल्पा     19.5       3.4

धर्मशाला   22.4       14.6

ऊना       31.3       14.2

सोलन     27.0       8.0

नाहन      27.3       18.5

केलांग     15.9       0.2

कांगड़ा    28.2       12.3

बिलासपुर 30.0       14.0

हमीरपुर    29.2       14.4

चंबा       27.3       9.5

डलहौजी  15.5       10.2