प्रदेश में पहली नवंबर से बारिश के आसार

शिमला  – प्रदेश में पहली नवंबर से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है। पहली नवंबर को प्रदेश के कुछ मैदानी क्षेत्रों में मौसम भले ही साफ रहेगा, लेकिन मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं, दो से तीन नवंबर को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अुनसार 31 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा।

कहां, कितना तापमान

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    21.0       11.4

सुंदरनगर  26.4       9.3

भुंतर       28.0       7.5

कल्पा     21.3       4.7

धर्मशाला   23.8       15.4

ऊना       31.2       13.5

सोलन     23.5       9.0

नाहन      25.3       16.5

केलांग     18.1       1.5

कांगड़ा    27.5       12.8

बिलासपुर —        14.0

हमीरपुर    —        14.3

चंबा       26.9       10.1

डलहौजी  16.1       11.6