बलाना-बल्ली मार्ग को तीन लाख

भटियात के विधायक विक्रम जरयाल ने रखी सड़क की आधारशिला

सिहुंता –भटियात हल्के के विधायक विक्रम जर्याल ने सोमवार को करीब साढे पांच किलोमीटर लंबे बलाना- बल्ली मार्ग की विधिवत तरीके से आधारशिला रखी। इस मार्ग के निर्माण कार्य पर अनुमानित करीब तीन लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य मुकम्मल कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।इस मौके पर विधायक विक्त्रम जर्याल ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में हल्के में सडक, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है। गत सप्ताह ही मुख्यमंत्री ने आनलाइन भटियात में करोडों रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सडकों का भूमि पूजन किया है। विक्त्रम जर्याल ने कहा कि विकास लगातार चलने वाली प्रक्त्रिया है। मगर विरोधी दल कांग्रेस के नेताओं को हर बात में खोट नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास की दौड में पिछडा भटियात अब विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों मौजूद रहे।