यहां ट्रैफिक रूल्स फॉलो करो, चॉकलेट मिलेगी।

सुजानपुर उपमंडल अधिकारी का यातायात नियमों की पालना करने वालों के साथ चलाया गया गांधीगिरी अभियान जनता को खूब पसंद आ रहा है। शुक्रवार सुबह एसडीएम शिल्पी वैकटा ने वाहन चैकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एसडीम सुजानपुर में दो पहिया वाहन चलाते समय जिन लोगों ने डबल हेलमेट का प्रयोग किया था और सभी रूल्स फॉलो किए थे, उन सभी को चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुजानपुर ट्रैफिक इंचार्ज चमन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।