युवा कांग्रेस में हुई दो नियुक्तियां

शिमला – प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल जगदेव गागा की अनुमति से मनोज कुमार को द्रंग और बोध राज ठाकुर को नाचन विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।