विजय कुमार को चुना अध्यक्ष

सलूणी –डलहौजी भाजपा मंडल के शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह समां में संपन्न चुनावों में विजय कुमार को दोबारा से आम सहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया। भाजपा मंडल की चुनावी प्रक्रिया चुनाव प्रभारी मनोहर लाल धीमान की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में जिला मार्केट कमेटी चेयरमैन डीएस ठाकुर विशेष तौर से मौजूद रहे। विजय कुमार के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। जिला मार्केट कमेटी चेयरमैन डीएस ठाकुर ने विजय कुमार को दोबारा से मंडलाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।