सत्य प्रसाद शर्मा और चुनी लाल भाजपा मंडलाध्यक्ष

भरमौर में संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दूसरी बार सौंपी कमान, भटियात में आम सहमति से हुआ चुनाव, पदाधिकारियों ने दी बधाई

भरमौर –भाजपा मंडल भरमौर के बुधवार को संपन्न चुनावों में सत्य प्रसाद शर्मा को दोबारा से आम सहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया। मंडलाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया चुनाव प्रभारी रणवीर सिंह निक्का की देखरेख में संपन्न हुई।  इस मौके पर हलके के विधायक जियालाल कपूर भी विशेष तौर से मौजूद रहे। लिहाजा अब नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा आगामी दिनों में करेंगे। भरमौर भाजपा मंडल के चुनाव हेतु बुधवार को गरोला स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों समेत मंडल और जिला के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सदस्यों ने सत्य प्रसाद शर्मा को दोबारा मंडलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सदस्यों से चर्चा करने पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। लिहाजा सत्य प्रसाद शर्मा को सर्वसम्मति से दोबारा मंडलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। विधायक जियालाल कपूर ने दोबारा अध्यक्ष बनने पर सत्य प्रसाद शर्मा को बधाई दी है। उधर, नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा ने दोबारा उन्हें अध्यक्ष बनाने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव रवि जुलकाण, युवा मोर्चा जिला चंबा के सचिव अनूप कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत ठाकुर,  मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिल कुमार, विक्की ठाकुर, राकेश जर्याल, सुभाष कपूर, टेक चंद, रमेश सुलाखरिया, अनिल सुलाखरिया, राजेश कुमार, बलवंत कपूर, युवा मोर्चा भरमौर के अध्यक्ष बंटी कपूर, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, मंगत राम, रणजीत सिंह, सोनू तलैल, अशोक ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार व श्याम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।