स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की माता छोड़ गईं संसार

सुलाह, पालमपुर, कांगड़ा – स्वास्थ्य मंत्री एवं सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार की माता स्वर्णा परमार (85) का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहीं थी। उनका इलाज पहले चंडीगढ़ व उसके बाद टांडा में चल रहा था।  बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे अक्षैणा मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार की माता स्वर्णा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं, सुलाह भाजपा मंडल व क्षेत्रवासियों ने  विपिन सिंह परमार  की माता स्वर्णा देवी के निधन पर गहरा शोक जताया है।