हक के लिए लड़ रहे कर्मियों को बर्खास्त करना सही नहीं

शिमला – तेलगांना सकार द्वारा 48000 कर्मचारियों को शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने पर बर्खास्त करने की भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ घोर निंदा करता है। संघ तेलगांना सरकार को अगाह करता है कि समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों की हल करके बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। भारत सरकार से मांग की गई की कर्मचारियों की मांगों को हल करने व वर्खास्त करने के आदेशों को रद्द करने के तेलंगाना सरकार को तुरंत आदेश दें। यह जानकारी सुभाष वर्मा राष्ट्रीय मंत्री परिवहन व प्रभारी दिल्ली परिवहन मजदूर संघ ने दी।