अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे अश्विन

मुंबई – दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल-2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की जगह दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब को दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बदले दिल्ली कैपिटल्स टीम से डेढ़ करोड़ रुपए मिले। इसके अलावा दिल्ली टीम को कर्नाटक के स्पिनर जगदीश सुचित भी मिले, जिससे आईपीएल में इस भारतीय ऑफ स्पिनर के भविष्य को लेकर चल रही अटकलें भी समाप्त हो गईं। पंजाब की टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा, इस सौदे से सभी लोग खुश हैं। अश्विन और दिल्ली खुश हैं। हम तीन टीमों के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन आखिरकार इस नतीजे पर पहुंचे। हम अश्विन को शुभकामनाएं देते हैं।