अरविंद गुप्ता के सिर सजा पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष का ताज।

अरविंद गुप्ता पांवटा साहिब भाजपा मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं। आम सहमति न बन पाने के बाद 13 दावेदारों में से 7 के नाम हाई कमान को भेजे गए थे। जिनमे से अरविंद गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। अब अगले तीन साल के लिए वह पांवटा साहिब भाजपा की कमान संभालेंगे। इससे पूर्व वह लगातार 11 साल तक मंडल के महामंत्री के रूप मे पार्टी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2018 मे वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि व ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पांवटा साहिब मे पार्टी को और मजबूती प्रदान करना रहेगा। वह सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।