ऊना में बोले सीएम, कांग्रेस के सारे प्रशिक्षण फेल

ऊना: देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है। अब कांग्रेसी क्या प्रशिक्षण ले रहे हैं यह पता नहीं। लेकिन कांग्रेस के पहले के प्रशिक्षण बेकार हो चुके हैं। आगे भी बेकार ही होंगे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिला के दूसरे दिन मीडिया से कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता की सेवा करने के बजाय सत्ता का आनंद लिया। जिसके चलते आज देश, प्रदेश कांग्रेस मुक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक करीब 50 साल तक सत्ता में रही। लेकिन जनता के लिये कायज़् नहीं कर पाई। अब कांग्रेसी बिना सत्ता के बोखला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ बनाई गई चाजज़्शीट हमारे पास ही है। चाजशीट में जो गंभीर मामले है। उन पर कायज़्वाही होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है। अब चाहे प्रशिक्षण शिविर शुरू करे। चाहे कुछ और,परिणाम कांग्रेस के विपरीत ही रहेंगे। भाजपा ने आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम किये हैं। एक सवाल के जब्बव मे मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में हो रही डम्मी एडमिशन की समस्या से निपटने के लिए नए कानून को लेकर विचार किया जायेगा।